September 22, 2024

बड़ी खबरः कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरिता आर्य बीजेपी में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दलबदल तेज होने लगा है। एक ओर जहां हरक सिंह रावत दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा सरिता आर्य देहरादून में भाजपा में शामिल हो गई हैं। सरिता आर्य का साफ कहना था कि अगर उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिलता है तो वे भाजपा में शामिल हो जाएंगी।

बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उनकी अगवानी की। सरिता आर्य नैनीताल से टिकट की मांग कर रही थी। लेकिन यशपाल आर्य और संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने बाद सरिता आर्य कांग्रेस में लगातार असहज महसूस कर रही थी। उन्होंने मीडिया के सामने बयान दिया कि यदि भाजपा उन्हें नैनीताल से टिकट देती है तो वे भाजपा में शामिल हो सकती है। नैनीताल में इस समय संजीव आर्य विधायक हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद संजीव आर्य को ही पार्टी टिकट देगी। इस नाराज सरिता आर्य लगातार मीडिया में बयान दे रही थी।

कांग्रेस आलाकमान पर साधा निशाना

यूपी में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट के बाद सरिता आर्य ने कांग्रेस आलाकमान पर निशाना साधा और कहा था कि उत्तराखंड में पार्टी महिलाओं की अनदेखी कर रही है. वहीं सरिता आर्य की बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद प्रदेश महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने उनसे मुलाकात की और उन्हें गेस्ट हाउस से कांग्रेस भवन लाया गया और उन्हें मनाने की कोशिश की गई.

संजीव आर्या के खिलाफ लड़ी थी चुनाव

असल में 2017 के विधानसभा चुनाव में सरिता आर्या ने संजीव आर्या के खिलाफ चुनाव लड़ा था. उस वक्त संजीव आर्या बीजेपी के प्रत्याशी थे. लेकिन यशपाल आर्या के बेटे संजीव आर्या के साथ कांग्रेस में वापस आने के बाद नैनीताल जिले का समीकरण बदल गया है. जबकि सरिता नैनीताल सीट से ही टिकट मांग रही थी. जबकि संजीव आर्या इसी शर्त पर कांग्रेस में शामिल हुए हैं कि उन्हें नैनीताल सीट से टिकट दिया जाएगा. जिसके बाद कांग्रेस ने सरिता आर्या का टिकट काटने का मन बना लिया है.


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com