September 22, 2024

बड़ी खबरः संजय की महापंचायत में हुआ फैसला, वोट संजय को देंगे नोट बिजल्वाण से लेंगे

देहरादून। भाजपा के बाद अब पार्टी का टिकट हासिल करने में नाकाम कांग्रेस में भी बगावत के सुर बुलंद होने लगे है। पार्टी से टिकट ना मिलने से नाखुश तमाम कांग्रेसियों ने भी अब निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का मन बनाया है। कुछ इसी तरह की बगावत यमनोत्री में दिखने को मिल रही हैं। यहां पर कांग्रेस ने दीपक बिजल्वाण का टिकट दिया है। जिससे यहां के पुराने कांग्रेसी संजय डोभाल काफी नाराज हैं। वे यहां से टिकट के बड़े दावदारे बताये जा रहे थे। और साल 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

टिकट कटने से यमनोत्री के कांग्रेस नेता संजय डोभाल ने नाराज होकर कांग्रेस के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि यमनोत्री से पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि टिकट बंटवारे में पैसे वालों का बोलबाला रहा जिसके चलते उन्हें टिकट नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि गांधी-नेहरू परम्परा वाली ये पार्टी अब भ्रष्ट और दलालों के हाथों में आ चुकी हैं। इनकी नजर में अब समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई कीमत नहीं है।

संजय डोभाल उन नेताओं में शुमार है जिसने यमनोत्री में कांग्रेस का झण्डा-डण्डा बुलंद किया है। यमनोत्री विधानसभा में उनका बड़ा जनाधार है। चुनावी मोड़ पर खड़ी कांग्रेस के लिए संजय डोभाल की बगावत कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com