September 22, 2024

बिहार: मुजफ्फरपुर नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटा, अब तक 10 की मौत, मजदूरों के चिथड़े उड़े

बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा हो गया है। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया के फेज टू स्थित एक स्नैक्स फैक्ट्री का बायलर रविवार की सुबह फट गया। इससे 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। आसपास की फैक्ट्रियों के लोगों के के भी घायल होने की सूचना है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। घटना में जख्मी हुए लोगों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल व एसकेएमसीएच पहुंचाया जा रहा है।

घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। घटना स्थल पर मुजफ्फरपुर SSP जयंतकांत दल-बल के साथ पहुंचे हैं। फैक्ट्री के बॉयलर फटने का धमाका इतना भीषण का था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। वहीं, नूडल्स फैक्ट्री पूरी तरह ध्वस्त हो गई। फिलहाल मौके पर 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं।

आसपास के लोगों ने बताया कि पहले बॉयलर फटने की जोरदार आवाज हुई। चार किमी तक घर की खिड़की व दरवाजे तक हिल गए। पुलिस की टीम पहुंची है। उसके अंदर जाने के बाद ही पता चलेगा कि कितने लोगों की जान गई है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com