September 22, 2024

पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज, मामले ने लिया सियासी रंग

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और कुलविंदर सिंह किंदा के समर्थकों के बीच हुई झड़प पर सियासत शुरू हो गई है। रविवार को कांग्रेसियों ने सीएम आवास पर इस घटना को लेकर प्रदर्शन किया। और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की। विपक्षी कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है।

कुलविंदर सिंह किंदा पर लगाया आरोप

बाजपुर में बीते दिन पूर्व जिला पंचायत कुलविंदर सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के समर्थकों के बीच विवाद हुआ था। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर बाजपुर में हमला हुआ था। यशपाल आर्य ने इस हमले के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा और उनके समर्थकों ने जिम्मेवार माना और उनके खिलाफ पुलिस पर नामजद शिकायत की। उनके तहरीर के पर पुलिस ने कुलविंदर सिंह किंदा समेत 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।

यशपाल आर्य और 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज

वहीं रविवार को पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलबिंदर सिंह किंदा के समर्थक मुख्तार सिंह ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व दर्जाधारी हरेन्द्र सिंह लाडी समेत 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com