September 22, 2024

पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जोर आजमाइश का खेल शुरू, विधायक पहुंचे दिल्ली

कांग्रेस के लिए पंजाब में परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं कि अब छत्तीसगढ़ में जोर आजमाइश का खेल शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई विधायक पार्टी प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करने दिल्ली पहुंच गए हैं और उन्‍होंने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है।

बघेल के वफादारों में से एक बृहस्पति सिंह ने कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी विधायक मुख्यमंत्री के साथ हैं।

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा था कि पार्टी राहुल गांधी के सरगुजा और बस्तर के दौरे की तैयारी में व्यस्त है। दोनों आदिवासी बेल्ट, और सरगुजा भी टीएस सिंहदेव का मजबूत गढ़ माना जाता है। मरकाम ने कहा था कि वह राज्य में संगठन के प्रमुख हैं और किसी खेमे से ताल्लुक नहीं रखते हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com