September 22, 2024

बाल दिवस आज, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को लोग कर रहे हैं याद

बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। ये दिन पूरी तरह से बच्चों को समर्पित होता है। आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन भी है। पंडित नेहरू को बच्चों से काफी लगाव था, जिसकी वजह से उन्हें ‘चाचा नेहरू’ के नाम से भी जाना जाता है। यही वजह थी कि उनके जन्मदिन 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री के जबरदस्त योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को लोकतंत्र का चैंपियन बताते हुए कहा कि उनके विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया है।

खड़गे ने एक ट्वीट में कहा कि पंडित नेहरू- आधुनिक भारत के निर्माता। उनके जबरदस्त योगदान के बिना 21 वें भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के चैंपियन- उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया। एक सच्चे देशभक्त को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा सोनिया गांधी ने भी राष्ट्रीय राजधानी में पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्मारक शांति वन पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

 


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com