September 22, 2024

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन पर सीएम रावत ने गहरा शोक व्यक्त किया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फिल्म एवं टीवी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशांत सिंह ने अपनी अभिनय क्षमता से फिल्म जगत में एक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उत्तराखंड में भी शूटिंग की थी। कम उम्र में उनके निधन से फिल्म जगत ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम रावत ने कहा कि सुशांत प्रतिभा के धनि थे, जिनका असमय चले जाना फिल्म जगत के लिए गहरा झटका है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com