September 22, 2024

कर्नल कोठियाल का डिमोशन! बनाये गये भाजपा के प्रवक्ता

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने शनिवार कसे अपने प्रवक्ता और मीडिया से प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड भाजपा ने 12 प्रदेश प्रवक्ता बनाए हैं। साथ ही पार्टी ने पांच नेताओं को प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी है। इस लिस्ट में खास बात ये है कि पार्टी को देहरादून से इतर सिर्फ नैनीताल से एक सह मीडिया प्रभारी के योग्य कार्यकर्ता मिला। बाकी जिलों में कोई कार्यकर्ता इस योग्य नहीं रहा होगा जिन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया जा सकता था।
फिलहाल इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा कर्नल अजय कोठियाल की है। कर्नल अजय कोठियाल को भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी प्रवक्ताओं की टीम तैयार कर ली है। शनिवार को भाजपा ने प्रवक्ताओं और सह मीडिया प्रभारी की सूची जारी की. जिसमें देहरादून से लेकर पिथौरागढ़, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी जिले के नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इस सूची में 12 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं। जिसमें से चार प्रदेश प्रवक्ता पूर्व में भी इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। इसी तरह पांच सह मीडिया प्रभारी भी बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा कर्नल अजय कोठियाल की हो रही है।

हाल ही में कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। बड़ी बात यह है कि कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी का बड़ा चेहरा थे। भाजपा में उन्हें प्रदेश प्रवक्ता के पद से ही संतुष्ट होना पड़ेगा। राजनीतिक रूप से चर्चा भी चल रही है कि आखिरकार कर्नल अजय कोठियाल के भाजपा में शामिल होने के बाद इसे उनका प्रमोशन माना जाए या डिमोशन।

वहीं कर्नल अजय कोठियाल ने अपनी इस नियुक्ति पर सोशल मीडिया के जरिये जेपी नड्डा के साथ खुद की फोटा साझा करते हुए लिखा है कि ‘आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने हम को अपने निवास पर बुलाया और बहुत सरल तरीके से हमारा मार्गदर्शन किया। मेरे को जिम्मेदारी देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष जी, मुख्य मंत्री जी और प्रदेश संगठन मंत्री जी का आभार। साथ में सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने के लिए बधाई।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com