September 22, 2024

भाजपा में जाने की खबरों का कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने किया खण्डन

देहरादून। कांग्रेस विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने खुद के भाजपा में जाने की खबरों का खंडन किया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। हाल ही में प्रीतम सिंह के भाजपा में जाने को लेकर चर्चाएं तेज हुई हैं, जिस पर प्रीतम सिंह समेत पार्टी के बड़े नेताओं ने प्रेसवार्ता कर सफाई दी। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और दिनेश अग्रवाल मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता में प्रीतम सिंह उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता गुलाब सिंह 8 बार विधायक रहे हैं और कांग्रेस की सेवा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद भी छठी बार विधायक बन कर आए हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ लगातार भाजपा में शामिल होने का भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रामक प्रचार से वे काफी आहत है और इन भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे। प्रीतम सिंह ने कहा कि यदि वह किसी पार्टी में जाएंगे तो छिपकर नहीं जाएंगे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com