September 21, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम सबसे आगे

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्टी में गहमागहमी तेज है। कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव आशोक गहलोत बनाम शशि थरूर होता दिखाई दे रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मुख्यमंत्री आशोक गहलोत के साथ-साथ सांसद शशि थरूर  भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे।

दरअसल पिछले दिनों कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक शशि थरूर ने सोनिया ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। सोनिया गांधी ने कहा- कोई भी चुनाव लड़ सकता है। शशि थरूर ने कहा कि वो आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं।

ऐसे में अगर थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते हैं तो फिर चुनाव होना तय है। इस बीच खबरें आ रही है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 26 से 28 सितंबर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

पार्टी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार से कोई नामांकन दाखिल नहीं करेगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी पहले भी कई संकेत दे चुके हैं कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रमुख नहीं बनने के अपने पुराने रुख पर कायम हैं। इस बीच सोमवार को एक बार फिर से राहुल गांधी को ही कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की मांग उठी। राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और बिहार की कांग्रेस इकाइयों ने प्रस्ताव पारित कर कहा कि राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को नॉटिफिकेशन जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। एक से ज्यादा उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com