September 22, 2024

दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का समर्थन करेंगे और उनके प्रस्तावक बनेंगे। इससे पहले दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ने की संभावना तेज हो गई थी। उन्होंने कल कांग्रेस चुनाव कार्यालय से फॉर्म लिया था और यह कहा था कि संभवत: वे कल (30 सितंबर) नामांकन दाखिल करेंगे।

इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री ने दिग्विजय की उम्मीदवारी पर ग्रहण लगा दिया। दिग्विजय सिंह ने आज ऐलान किया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा वे मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का समर्थन करेंगे और उनके प्रस्तावक बनेंगे।

दरअसल, अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने के बाद सारी निगाहें दिग्विजय सिंह पर टिकी थीं। लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री ने इस चुनाव में नया ट्विस्ट ला दिया । उधर, शशि थरूर भी आज नामांकन दाखिल करनेवाले हैं। अब इस चुनाव में शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे की सीधी टक्कर की संभावना बढ़ गई है। क्योंकि जी-23 ग्रुप की ओर से भी मल्लिकार्जुन खड़गे को समर्थन देने का ऐलान किया गया है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com