September 22, 2024

कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया

देहरादून। उत्तराखण्ड से बुधवार को कांग्रेस से बड़ी खबर है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व पीसीसी अध्यक्ष को पार्टी के सभी पदों से से हटा दिया है। कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय पर आरोप लगाया है कि कई चेतावनी देने के बाद भी वह भाजपा व अन्य पार्टियों के साथ मिलनसार रहे हैं। इसको लेकर उत्तराखण्ड प्रभारी देवेन्द्र यादव ने एक पत्र जारी किया है।

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। पार्टी ने उन पर आरोप लगाया है कि कई चेतावनी देने के बाद भी वह भाजपा व अन्य पार्टियों के साथ मिलनसार रहे हैं। इस आशय से प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र जारी किया है। हाल ही में किशोर उपाध्याय कई बीजेपी नेताओं से मिले थे, अब पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें सभी पदों से हटा दिया है। कांग्रेस ने उपाध्याय को यह कहते हुए हटाया कि श्कई चेतावनियों के बावजूद उनकी भाजपा और अन्य दलों के साथ नजदीकियां बढ़ रही

किशोर उपाध्याय ने प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के अलावा केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के भी मुलाकात की थी। इससे पहले उपाध्याय बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी से मिल चुके हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com