September 21, 2024

कांग्रेस ने कहा तीन ‘तिगाड़ा काम बिगाड़ा’, भाजपा बोली ‘किया है, करती है, करेगी’ सिर्फ भाजपा

देहरादून। उत्तराखंड में इतिहास रचने और फिर से सत्ता पाने के लिए भाजपा के मौजूदा मुख्यमंत्री समेत सभी पूर्व मुख्यमंत्री एक मंच पर नजर आए। मौका था चुनाव में भाजपा का स्लोगन। भाजपा ने चुनाव से पहले अपना पोस्टर और स्लोगन जारी किया है, जिसमें नारा दिया है किया है, करती है और करेगी सिर्फ भाजपा। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद भी रहे। भाजपा ने इस के जरिए एक जुटता का संदेश देने के अलावा कांग्रेस के तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा स्लोगन का काउंटर माना जा रहा है।

कांग्रेस ने दिया है तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा का नारा उत्तराखंड में कांग्रेस ने चुनाव में भाजपा के 5 साल में तीन मुख्यमंत्री देने को प्रमुख मुद्दा बनाया है। जिसके जरिए कांग्रेस ये संदेश देना चाहती है कि तीन सीएम देकर भाजपा ने काम बिगाड़े हैं। इस स्लोगन के से कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है। लेकिन इसका तोड़ निकालने के लिए भाजपा ने एक नया स्लोगन जारी किया है। खास बात ये है कि इस दौरान भाजपा ने अपने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को एक साथ मंच पर लाकर खड़ा किया। जो कम ही एक मंच पर नजर आते हैं। इससे हाईकमान एक संदेश देने में कामयाब रही है। पहला कि सबएक जुट हैं और दूसरा पुष्कर सिंह धामी ही भाजपा के नए चेहरे हैं।

इस कार्यक्रम में धामी ने ही मंच संभाला। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर अब तक और 2017 से लेकर 2022 तक केंद्र की मोदी सरकार ने करीब एक लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं उत्तराखंड के लिए स्वीकृत की हैं। उनमें से कई पूरी हो चुकी हैं। कई पर काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ने जहां देहरादून और हल्द्वानी में बारी-बारी से उत्तराखंड को 18 हजार करोड़, 17.5 हजार करोड़ की सौगात दी। उन्होंने कहा कि सड़कों का नेटवर्क हो या दिल्ली से देहरादून के बीच की दूरी, केंद्र और राज्य की सरकार ने मिलकर विकास का मजबूत खाका खींचा है।

सरकार ने 500 से अधिक फैसले लिए उन्होंने कहा कि कुछ लोग भले ही जनता को टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन को लेकर बरगलाने की कोशिश कर रहे हों लेकिन उनकी सरकार ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। देहरादून के एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने के साथ प्रदेश में नए हवाई मार्ग चिन्हित कर उड़ान शुरू की गईं। कई अन्य जगहों पर शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 500 से अधिक फैसले लिए। इन फैसलों का वित्तीय प्रबंधन करते हुए आदेश जारी किए।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी चुनाव आयोग की सभी गाइडलाइंस का पालन करेगी। 2025 में रजत जयंती वर्ष तक निश्चित तौर पर वह उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना हो या गरीब कल्याण योजना, भाजपा की सरकार ने अंतिम छोर तक इनका लाभ पहुंचाने पर फोकस किया है। आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। अटल जी ने उत्तराखंड बनाया था और मोदी जी के नेतृत्व में उसे संवारेंगे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com