September 22, 2024

सीमान्त गांव माणा से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारम्भ

देहरादून। उत्तराखण्ड के सीमान्त गांव माणा से कांग्रेस ने सोमवार को उत्‍तराखंड में भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर दी है। इस यात्रा के तहत कांग्रेस बीजेपी की राज्य विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतर रही है।

भारत छोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस अपने आप को मजबूत करने का प्रयास भी कर रही है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी उपनेता सदन कार्यक्रम में मौजूद रहे। कांग्रेस के कई कार्यकर्ता यात्रा को सफल बनाने के लिए माणा पहुंचे।

कांग्रेस पार्टी पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर से बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद माणा गांव से शुरू हुई है। इसको लेकर विभिन्न जनपदों से कांग्रेसी कार्यकर्ता बदरीनाथ धाम पहुंचे।

सात नवंबर को सुबह 11ः 30 पर माणा गांव से यात्रा को प्रारंभ किया गया। यात्रा पांडुकेश्वर, जोशीमठ, पीपलकोटी एवं यात्रा रात्रि विश्राम के लिए गोपेश्वर पहुंचेगी। आठ नवंबर को गोपेश्वर से चमोली, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, गोचर होते हुए रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में यात्रा के प्रथम चरण का समापन होगा।

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बताया कि देश में भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलाई जा रही है। उसी परिपेक्ष्य में उत्तराखंड में पहला चरण श्री बदरीनाथ-माणा से शुरू किया गया है। पहला पड़ाव गोपेश्वर में होगा, दूसरे दिन रुद्रप्रयाग में यात्रा पहुंचेगी। उसके पश्चात प्रत्येक जिले में 14 नवंबर से 19 नवम्बर तक भारत जोड़ो यात्रा का पखवाड़ा मनाया जाएगा।

विशेष रूप से 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर होने वाली यात्रा को उत्तराखंड में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार जैसे वनंतरा रिसार्ट कर्मी हत्याकांड पर कार्रवाई को लेकर समर्पित किया जाएगा।

माहरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का पहले चरण का पहला दिन वनंतरा रिसार्ट कर्मी पहाड़ की बेटी को श्रद्धांजलि के रूप अर्पित किया जायेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि यात्रा में छोटे-छोटे चौपाल लगाकर आम जनता से बात करेंगे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com