September 22, 2024

देश में कोरोना की रफ्तार हुई तेज, पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 37,379 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्‍य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अत्यधिक संक्रमणीय कोरोना वायरस वेरिएंट ओमिक्रॉन के कुल मामलों की तादाद 1892 तक पहुंच गई है।

इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,46,70,18,464 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 99,27,797 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में एक लाख के पार पहुंचते हुए 1,71,830 हो गया है। कुल मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1% से भी कम है, वर्तमान में 0.49% है।

रिकवरी दर वर्तमान में 98.13% है। पिछले 24 घंटों में 11,007 ठीक होने से इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 3,43,06,414 हो गई है।

चिंता का यह प्रकार जो पहली बार नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था, अब वह देश के 23 राज्यों में फैल गया है।

568 मामलों के साथ महाराष्ट्र में सबसे अधिक ओमिक्रॉन केसों की संख्या है, इसके बाद 382 मामलों के साथ दिल्ली है। हालांकि 1892 में से 766 लोग ठीक भी हो चुके हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com