September 22, 2024

देश में कल के मुकाबले बढ़े कोरोना के मामले, 12.5 फीसदी आए ज्यादा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार तड़के जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों से पता चला है कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 30,570 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए, जिससे देश में कोरोना मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,33,47,325 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को सामने आए मामलों की संख्या बुधवार की तुलना में 12.5 फीसदी ज्यादा है।

कोरोना वायरस के अधिकतम मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्य हैं, जिसमें से केरल में 17,681 मामले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,783 मामले, तमिलनाडु में 1,658 मामले, आंध्र प्रदेश में 1,445 मामले और मिजोरम में 1,402 मामले हैं।

इन पांच राज्यों से 84.95 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं, जिसमें अकेले केरल 57.84 प्रतिशत नए मामलों के लिए जिम्मेदार है।

इस बीच, पिछले 24 घंटों में 431 और लोगों ने वायरस से दम तोड़ दिया, जिससे देश में मरने वालों की संख्या 4,43,928 हो गई। केरल (208) में सबसे अधिक हताहत हुए, इसके बाद महाराष्ट्र में 56 दैनिक मौतें हुईं।

पिछली बार दैनिक टोल इससे अधिक 2 सितंबर, 2021 यानी 14 दिन पहले था, जब भारत ने 509 मौतों की सूचना दी थी।
इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में कुल 38,303 मरीज ठीक हुए, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,25,60,474 हो गई। भारत की रिकवरी दर अब 97.64 प्रतिशत है।

ताजा मामलों और ठीक होने के साथ, पिछले 24 घंटों में देश का सक्रिय केसलोड 8,164 घटकर 3,42,923 रह गया।

भारत ने पिछले 24 घंटों में कुल 64,51,423 वैक्सीन दी हैं। देश में अब तक कुल 76,57,17,137 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com