September 22, 2024

कोरोना संकट: लॉकडाउन के बीच पहाड़ी प्रजामंडल की मुहिम 16वें दिन भी जारी, OSD पंवार ने किया किचन का निरीक्षण

देहरादून: कोरोना महामारी के चलते उपजे संकट के बीच पहाड़ी प्रजा मंडल अपनी मुहिम में जुटा हुआ है। प्रजामंडल ने लॉकडाउन अवधि तक गरीबों और मजबूरों को भोजन कराने की जिम्मदारी ली है जिसे वह लगातार निभा रहा है। आज 16 वें दिन पहाड़ी प्रजामंडल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कारगी चौक में चल रहे मोदी किचन के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किये और करीब पांच सौ लोगों ने वहीं पर भोजन किया।

पहाड़ी प्रजा मंडल के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद असहाय, दिहाड़ी मजदूर, अन्य जनपदों से यहां किराए पर रह रहे छात्रों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। साथ ही आज मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार ने मोदी किचन पहुंच कर यहां का निरीक्षण किया और प्रजामंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता वीर सिंह पंवार और सभी कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई।

विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद असहाय, दिहाड़ी मजदूरों को करवाया जा रहा भोजन

इस दौरान पंवार ने कहा कि कोरोना वायरस को हराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार जरुरी कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर संभव जरूरतमंद लोगों के लिए अपने स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आप जैसे कोरोना योद्धा जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाकर सरकार की काफी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी यहाँ भोजन कर रहे हैं वो लोग वास्तव में संकट में जीवन यापन कर रहे हैं । इन सब के लिए भोजन व्यवस्था करना मानवता के नाते हम सबकी भी जिम्मेदारी है। सरकार ऐसे लोगों के लिए राशन बांट रही है ताकि कोई भूखा ना रहे।

उन्होंने पहाड़ी प्रजामंडल के अध्यक्ष वीर सिंह पंवार और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। पहाड़ी प्रजा मंडल के अध्यक्ष और भाजपा नेता वीर सिंह पंवार कहा कि यहां पन्द्रह सौ से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था है।

इस दौरान बरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पांडे, भाजपा महानगर के सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल ,पहाड़ी प्रजामंडल के वरिष्ठ सदस्य अनुराग पंत ,सोबन सिंह बिष्ट, वी एस नेगी, राजेंद्र सिंह पंवार,हेमंत गिरि, शाहिद अहमद, किशोर नेगी, टोनी, गौरव ,मनोज, तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नवीन नौटियाल, राजेंद्र चौहान, बी एस रावत, सूबेदार जगदंबा नौटियाल, विनोद रावत, हरीश उनियाल, निर्मल जगुड़ी, कान्ता सिहं भंडारी सौरभ उनियाल, आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com