September 23, 2024

कोरोना संकट: कोरोना से लड़ने के लिए उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय ने दिया एक दिन का वेतन

देहरादून: राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसके रोकथाम के लिए अब सरकारी संस्थान भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आ रहे हैं। इस कड़ी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार सामने आया है। जिसके सभी रेगुलर अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी वी.पी. सिंह बिष्ट ने बताया कि कोरोना के रोकथाम के लिए विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मार्च माह के वेतन में से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से इस आशय का पत्र जारी कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com