September 22, 2024

भारत में कोरोना विस्फोट: पिछले 24 घंटे में आए 90,928 नए केस, देश के इन 26 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन

केंद्रीय स्वास्थ्‍य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अत्यधिक संक्रमणीय कोरोना वायरस वेरिएंट ओमिक्रॉन के कुल मामलों की तादाद 2630 तक पहुंच गई है।

इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,48,67,80,227 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 91,25,099 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में दो लाख के पार पहुंचते हुए 2,85,401 हो गया है। कुल मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1% से भी कम है, वर्तमान में 0.81% है।

रिकवरी दर वर्तमान में 97.81% है। पिछले 24 घंटों में 19,206 ठीक होने से इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 3,43,41,009 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 14,13,030 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

797 मामलों के साथ महाराष्ट्र में सबसे अधिक ओमिक्रॉन केसों की संख्या है, इसके बाद 465 मामलों के साथ दिल्ली है। हालांकि 2630 में से 995 लोग ठीक भी हो चुके हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com