September 23, 2024

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,09,606 हुई, 8890 मौतें, महाराष्ट्र में 1 लाख से ज्यादा मामले

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। covid19india.org के मुताबिक, अब देश में संक्रमितों की संख्या 3,09,606 पहुंच गई है। जबकि 8890 लोग इस वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,46,463 है। वहीं 1,54,231 लोग ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 11,458 नए मामले सामने आए हैं और 386 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 308993 हो गई है, जिनमें से 145779 सक्रिय मामले हैं, 154330 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 8,884 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में भी हालात बेहद गंभीर है। अकेले महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है।

इस बीच एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हम मानते हैं कि दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या के आधार पर भारत चौथे स्थान पर है, परन्तु यह आबादी की वजह से है। हमें यह देखना होगा कि प्रति मिलियन जनसंख्या पर मामलों की संख्या हमारे यहां अभी भी काफी कम है।

महाराष्ट्र में मामले एक लाख के पार

महाराष्ट्र में कोरोना मामलों की कुल संख्या 1 लाख को पार हो गई है, शुक्रवार को 3493 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 1,01,141 हो गई है। मरने वालों की कुल संख्या 3717 हो गई है। पूरी तरह ठीक होने के बाद कुल 47,793 लोगों की छुट्टी दी गई है, इसमें से 1718 को आज छुट्टी दी गई ।

गुजरात में और 31 मौतें

पिछले 24 घंटों में गुजरात में कोरोना के 495 नए मामले सामने आए और 31 मौतें हुई हैं। राज्य में मामलों की संख्या 22,562 तक बढ़ गई है, जिसमें 15,501 रिकवर / डिस्चार्ज और 1416 मौतें शामिल हैं।

जम्मू कश्मीर में 156 नए मामले

जम्मू और कश्मीर में आज 156 मामले दर्ज किए गए। जिसमें जम्मू डिवीजन से 88 और कश्मीर डिवीजन से 68 मामले मिले हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामलों की संख्या अब 4730 है, जिनमें 2591 सक्रिय मामले, 2086 ठीक हो चुके मामले और 53 मौतें शामिल हैं।

बंगाल में 9 मौतें

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 476 नए मामले सामने आए और 9 मौतें हुई हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10244 है, जिसमें 451 मौतें और 5587 सक्रिय मामले शामिल हैं।

पंजाब में 99 नए मामले, 4 की मौत

पंजाब में आज 99 मामले सामने आए और 4 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 2986 है जिसमें 641 सक्रिय मामले और 2282 रिकवर मामले शामिल हैं। मरने वालों का आंकड़ा 63 पर है।

तमिलनाडु में 1982 मामले, 18 मौतें

आज तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 1982 मामले रिकॉर्ड किए गए; 18 मौतें और 1342 डिस्चार्ज भी रिकॉर्ड किए गए। यहां कुल मामलों की संख्या 40,698 हो गई है, जिनमें 367 मौतें और 22,047 डिस्चार्ज शामिल हैं।

महाराष्ट्र पुलिस में 129 नए मामले

पिछले 48 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस में 129 नए कोविड19  मामले सामने आए हैं। 36 मौतों और 1945 रिकवरी सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,388 हो गई।

आंध्रप्रदेश में 141 नए केस

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 141 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,402 हो गई है जिसमें 1,723 सक्रिय मामले और 80 मौतें शामिल हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com