देश में फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, नए मामलों में 40% का इजाफा, इतने ज्यादा आए केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 8 मौतों के साथ भारत में कोरोना वायरस के 7,240 नए मामले दर्ज किए गए।
देश में पिछले 24 घंटों में कुल 3,591 डिस्चार्ज हुए, कुल रिकवरी दर लगभग 98.71 प्रतिशत और कुल रिकवरी डेटा 4,26,40,310 तक पहुंच गया।
India records 7,240 new COVID19 cases in the last 24 hours; Active cases rise to 32,498 pic.twitter.com/mnXkuoRsCY
— ANI (@ANI) June 9, 2022
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों ने आज दिखाया कि भारत में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 32,498 हो गए हैं। कल पंजीकृत सक्रिय मामले 28,857 थे।
24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 केसलोड में 3,641 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.08 प्रतिशत शामिल है।
देश में अब मरने वालों की कुल संख्या 5,24,723 है। भारत में, कोविड महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी।
आईसीएमआर परीक्षण:
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 8 जून तक 853,863,238 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 3,40,615 नमूनों की बुधवार को जांच की गई।
देश में अभी तक कोरोना की 1,94,59,81,691 डोज लोगों को लगाई जा चुकी है और पिछले 24 घंटे में 15,43,748 लोगों का टीकाकरण किया गया है।