September 24, 2024

कोरोना ने देश में मचाया कोहराम, देखिए किस प्रदेश में कितने मरीज

मई का महीना शुरू होते ही देश वैश्विक महामारी में कोरोना वायरस कोरोना वायरस यानी कोविड 19 के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी तक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई है।

अबतक 49,391 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 1694 है। देश में कोरोना के एक्टिव केस 33514 हैं और 14182 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद अपने घरों को लौट चुके हैं तो वहीं एक मरीज विदेश जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 126 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 2958 नए केस सामने आए हैं।

किस राज्य में कितने मरीज…

  • महाराष्ट्र में अभी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां 15525 मामले बुधवार सुबह तक दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 2819 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। यहां अब तक देश में सबसे ज्यादा मौतें हुई है। बुधवार सुबह तक यह आंकड़ा 617 पहुंच चुका था।
  • गुजरात में आंकड़ा 6245 हो गया है, जिनमें से 1381 को डिस्चार्ज किया गया। 368 की मौत हो गई है ।
  • इस बीच दिल्ली में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5000 को पार कर गया है। यहां बुधवार सुबह तक 5104 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जिनमें से 1468 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 64 की मौत अब तक दर्ज की गई है।
  • राजस्थान में आंकड़ा 3158 पहुंच गया है। 1525 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 89 की मौत हुई है।
  • उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 2880 पहुंच चुका है। 987 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 56 मौत हो गई है ।
  • उत्तराखंड में बुधवार सुबह तक 61 मामले सामने आए हैं, इनमें से 39 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक की मौत हुई है।
  • मध्य प्रदेश यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता दिखाई पड़ रहा है । अब तक जारी आंकड़े के मुताबिक 3049 लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं। इनमें से एक हजार को डिस्चार्ज किया जा चुका है। बुधबार सुबह तक 176 लोगों की यहां मौत हुई है।
  • छत्तीसगढ़ में यह संख्या 59 है। 36 को डिस्चार्ज किया गया है।
  • बिहार में आंकड़ा 536 पहुंच गया है। 142 को डिस्चार्ज किया गया है। यहां चार की मौत हुई है।
  • झारखंड में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 125 तक पहुंच गई है। 33 को डिस्चार्ज किया गया, तीन की मौत हुई है।
  • पश्चिम बंगाल में ये आंकड़ा 1344 पहुंच चुका है, 364 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, यहां बुधबार सुबह तक 140 की मौत हुई है।
  • तमिलनाडु में आंकड़ा 4058 पहुंच गया है। 1485 को डिस्चार्ज किया गया। 33 की मौत हुई है।
  • आंध्र प्रदेश में कोविड-19 वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 1717 हो गई थी, जिनमें से 589 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है लेकिन यहां मरने वालों की संख्या 36 तक हो चुकी है।
  • कर्नाटक में आंकड़ा 671 पहुंच चुका है। 331 को डिस्चार्ज किया गया है। 29 की यहां मौत हो चुकी है।
  • तेलंगाना में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 1096 है। 583 को डिस्चार्ज किया गया है। 29 की मौत हो गयी है। त्रिपुरा में यह आंकड़ा 43 है, 2 कोडिस्चार्ज किया गया है।
  • केरल में कोविड-19 से प्रभावित लोगों की संख्या 502 हो गयी हैं। 462 को डिस्चार्ज किया गया। यहां चार की मौत हुई है।
  • पंजाब में 1451 मामले सामने आए है, जिनमें से 133 को डिस्चार्ज किया गया। 25 की यहां मौत हुई है।
  • हरियाणा में कोरोना पीड़ितों की संख्या 548 हो गयी है । यहां बुधबार सुबह तक 256 को डिस्चार्ज किया जा चुका था। यहां 6 की मौत हुई है।
  • चंडीगढ़ में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 111 है, जिनमें से 21 को डिस्चार्ज किया गया है। एक की मौत हुई है।
  • हिमाचल में यह आंकड़ा रुका हुआ है। यहां 42 लोग अब तक संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 38 को अस्पताल के डिस्चार्ज किया जा चुका है। दो की मौत हुई है।
  • जम्मू कश्मीर में आंकड़ा 741 पहुंच चुका है। 320 को डिस्चार्ज किया गया। 8 की मौत हुई है।
  • लद्दाख में यह संख्या 41 है। 17 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
  • ओडिशा में सुबह तक 175 मामले सामने आये है, जिनमें से 60 को डिस्चार्ज किया गयाए यहां एक की मौत हुई है।
  • असम में बुधवार सुबह के आंकड़े के मुताबिक कोविड-19 वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 43 ही बनी हुई है, जबकि 32 लोगों को यहां इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक की मौत हुई है।
  • अरुणाचल प्रदेश अभी देश में कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है।
  • अंडमान में 33 मामले सामने आए हैं, इनमें से 32 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
  • दादर और नगर हवेली में 1 सिर्फ एक कि इस वायरस से संक्रमित होने की सूचना है।
  • गोवा कोरोना वायरस से मुक्त राज्य बना हुआ है
  • उधर मणिपुर अब अभी भी करोना मुक्त बना हुआ है
  • मेघालय में 12 मामले सामने आए हैं। 10 को डिस्चार्ज किया गया। एक की मौत हुई है।
  • मिजोरम में सिर्फ एक मामला सामने आया है।
  • पुडुचेरी में सिर्फ 9 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 6 को डिस्चार्ज किया जा चुका है ।

मरीजों के राज्यवार आंकड़ें…

राज्यमरीजों की संख्याठीक हुएमौत
1.अंडमान निकोबार33320
2.आंध्र प्रदेश1,71758936
3.अरुणाचल प्रदेश110
4.असम43321
5.बिहार5361424
6.चंडीगढ़111211
7.छत्तीसगढ़59360
8.दादरा एवं नगर हवेली110
9.दिल्ली5,1041,46864
10.गोवा770
11.गुजरात6,2451,381368
12.हरियाणा5482566
13.हिमाचल प्रदेश42382
14.जम्मू-कश्मीर7413208
15.झारखंड125333
16.कर्नाटक67133129
17.केरल5024624
18.लद्दाख41170
19.मध्य प्रदेश3,0491,000176
20.महाराष्ट्र15,5252,819617
21.मणिपुर220
22.मेघालय1201
23.मिजोरम100
24.ओडिशा175601
25.पुदुचेरी960
26.पंजाब1,45113325
27.राजस्थान3,1581,52589
28.तमिलनाडु4,0581,48533
29.तेलंगाना1,09658529
30.त्रिपुरा4320
31.उत्तराखंड61391
32.उत्तर प्रदेश2,88098756
33.पश्चिम बंगाल1,344364140
मरीजों की कुल संख्या49,39114,1831,694


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com