September 22, 2024

राहुल गांधी कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं -रवि शंकर प्रसाद

देश इस वक्त कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रहा है लेकिन संकट के दौर में भी सरकार और विपक्ष एक दूसरे पर तीखे वार करने से पीछे नहीं हट रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को मोदी सरकार पर लॉकडाउन फेल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे आगे की रणनीति पूछी थी। जिसके बाद अब बीजेपी नेता और केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर पटलवार किया है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना पर राहुल गांधी सियासत कर रहे हैं। राहुल गांधी कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं और बिना होमवर्क के ही तथ्यों को पेश करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण देशभर में दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति आ गई हैं। इन परिस्थितियों में भी राहुल गांधी देश के संकल्प को इस लड़ाई में देशवासियों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। वो सिर्फ गलत बयानबाजी और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन का फेल बोलने वाले राहुल गांधी अपने मुख्यमंत्रियों को क्यों नहीं समझाते हैं क्योंकि सबसे पहले पंजाब, राजस्थान ने लॉकडाउन लगाया था।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर लॉकडाउन और मजदूरों की हालातों को लेकर आरोप लगाया था। इसके जवाब में रविशंकर प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी का कहना है कि लॉकडाउन COVID-19 के खिलाफ कोई समाधान नहीं है। लेकिन सबसे पहले लॉकडाउन पंजाब, राजस्थान ने किया और अभी महाराष्ट्र, पंजाब ने ल़ॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया था। तो क्या आप अपने मुख्यमंत्रियों को नहीं समझाते हैं या वो आपकी बात नहीं सुनते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने देश का संकल्प कैसे कमजोर करने की कोशिश की इसके पांच खंड बताता हूं। नकारात्मकता फैलाना, संकट के समय राष्ट्र के खिलाफ काम करना, झूठा श्रेय लेना, कहते कुछ और हैं करते कुछ और हैं, गलत तथ्यों और झूठी खबरें फैलाना।’

रविशंकर प्रसाद ने कहा, दुनिया के 15 ऐसे देश जहां कोरोना बड़ी बीमारी बन गई है। इसमें अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा समेत कई देश शामिल हैं। इन देशों में 26 मई तक करीब 3.43 लाख लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है। इनकी आबादी 142 करोड़ है। लेकिन भारत की आबादी 137 करोड़ है और हमारे देश में 4,345 लोगों की मृत्यु हुई है. 64 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। वैसे मृत्यु कहीं भी हो वो दुर्भाग्यपूर्ण है। पीएम मोदी ने लॉकडाउन करके जो देश को एकजुट किया है, ये उसी का नतीजा है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com