September 22, 2024

अक्टूबर में कोरोना की रफ्तार पर लगाम, यहां देखिए किस राज्य में कितने मरीज

 देश में कोरोना का कोहराम बदस्तूर जारी है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। कोरोना के मामलों में देश में चिंताजनक स्थिति है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 74 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 900 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई। राहत की बात ये है कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना की रफ्तार में थोड़ी कमी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में 76,737 मरीज ठीक हुए हैं। यह आंकड़ा इस दौरान दर्ज किए गए कोरोना के नए मामलों की तुलना में अधिक है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 66,23,816 है, जिसमें 1,02,685 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 9,34,427 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 55,86,704 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 74,442 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 903 लोगों की मौतें हुई। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 84.34 फीसदी पर है। एक्टिव मरीज़ 14.1 प्रतिशत जबकि डेथ रेट 1.55 फीसद है। पॉजिटिविटी रेट यानी कुल टेस्ट में संक्रमित निकले की दर 7.52 प्रतिशत है। वहीं, पिछले 24 घंटों में 9,89,860 टेस्ट हुए हैं। देश में अब तक 7,99,82,394 नमूनों की जांच की गई है। भारत टेस्टिंग के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे पायदान पर है।

इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 75,829 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 940 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं शनिवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 75,628 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1069 लोगों की मौतें हुई थी। शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 81,484 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1095 लोगों की मौतें हुई थी। 

देश में ऐसे खतरनाक होते जा रहा है कोरोना…

–  पिछले 24 घंटे में देश कोरोना के 74,442 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 903 लोगों की मौतें हुई है।

– रविवार को कोरोना के 75,940 नए मामले सामने आए थे। जबकि 940 लोगों की मौतें हुई थी।

शनिवार को कोरोना के 75,628 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1069 लोगों की मौतें हुई थी।

शुक्रवार को कोरोना के 81,484 नए मामले सामने आए थी। जबकि 1095 लोगों की मौतें हुई थी।

– गुरुवार को कोरोना के 86,821 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1181 लोगों की मौतें हुई है।

– बुधवार को कोरोना के 80,472 नए मामले सामने आए थे। जबकि 1179 लोगों की मौतें हुई थी।

– मंगलवार को कोरोना के 70,589 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 776 लोगों की मौतें हुई थी।

देश में ऐसे बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ

दिन     मामले मौत
5 अक्टूबर74,442903
4 अक्टूबर75,829940
3 अक्टूबर75,6281,069
2 अक्टूबर81,4841095
1 अक्टूबर86,8211,181
30 सितंबर                                                         80,4721,179
29 सितंबर                                         70,589776
28 सितंबर                                          82,1701,039
27 सितंबर                                                         88,6001,124
26 सितंबर                                                        85,362 1,089
25 सितंबर                                                        86,052 1,141
24 सितंबर                                                         86,5081,129
23 सितंबर                                                        83,347 1,085
22 सितंबर                                                         75,083 1,053
21 सितंबर                                                        86,961   1,130

– देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 2,55,722 पहुंच चुकी है, जबकि अबतक 38,084 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

– दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 24,753 हैं। जबकि अबतक 5510 लोगों की मौत हो चुकी है।

– तमिलनाडु में एक्टिव मामलों की संख्या 46,120 है। वहीं मरने वालों की संख्या 9,784 है।

– उत्तर प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 46,385 पहुंच चुकी है। यहां मरने वालों की संख्या 6029 पहुंच चुकी है। 

– बिहार में अब तक 1 लाख 87 हजार 951 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 1 लाख 75 हजार 109 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 हजार 926 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

– पश्चिम बंगाल में 27,439 संक्रमितों की संख्या की पुष्टि की जा चुकी है, वहीं मरने वालों की संख्या 5,194 पहुंच चुकी है।

– असम में संक्रमितों की संख्या 33,324 है। यहां अबतक 749 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है।

चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 3 करोड़ 45 लाख  के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 10 लाख 32 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 2 करोड़ 42 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इस बीच भारत दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। जबकि ब्राजील तीसरे और रूस चौथे नंबर पर है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com