September 23, 2024

कोरोना से जारी कोहराम के बीच आई अच्छी खबर, आज एक्टिव केसों में महज 72 का इजाफा

चीनी वायरस कोरोना से दुनियाभर में कोहराम जारी है। इससे भारत का भी हाल बेहाल है। इन सबके बीच कोरोना संक्रमण को लेकर अच्छी खबर आई है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित एक्टिव केसों की संख्या में महज 72 की बढ़ोतरी हुई।

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 10,667 नए मामले सामने आए, जबकि 10,595 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए। देश में फिलहाल कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 1,53,178 हैं। वहीं सोमवार को देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 1,53,106 थी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 3,43,091  है, जिसमें 9,900 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 1,53,178 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,80,013 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 10,667 नए मामले सामने आए। जबकि 380 लोगों की मौतें हुई।

इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना के 11,502 नए मामले सामने आए थे। जबकि 325 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं रविवार को देश में कोरोना के रिकॉर्ड 11,929 नए मामले सामने आए थे। जबकि 311 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं शनिवार को कोरोना के 11,458 नए मामले सामने आए थे जबकि रिकॉड 386 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं शुक्रवार  को देश में कोरोना के 10,956 नए मामले सामने आए थे जबकि 396 लोगों की मौतें हुई थी। गुरुवार  को देश में कोरोना के  9,996 नए मामले सामने आए थे जबकि 357 लोगों की मौतें हुई थी।

  • पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 11,667 नए मामले सामने आए। जबकि 380 लोगों की मौतें हुई।
  • सोमवार को देश में कोरोना के रिकॉर्ड 11,502 नए मामले सामने आए। जबकि 325 लोगों की मौतें हुई।
  • रविवार को देश में कोरोना के रिकॉर्ड 11,929 नए मामले सामने आए थे। जबकि 311 लोगों की मौतें हुई थी।
  • शनिवार को देश में कोरोना के 11,458 नए मामले सामने आए थे जबकि 386 लोगों की मौत हुई थी।
  • शुक्रवार को देश में कोरोना के 10,956 नए मामले सामने आए थी जबकि रिकॉड 396 लोगों की मौतें हुई थी।
  • गुरुवार को देश में कोरोना के 9,996 नए मामले सामने आए थी जबकि रिकॉर्ड 357 लोगों की मौतें हुई थी।
  • बुधवार को देश में कोरोना के  9,985 नए मामले सामने आए थी जबकि 279 लोगों की मौतें हुई थी।
  • मंंगलवार को देश में 9987 संक्रमित लोग कोविड 19 के वायरस से संक्रमित हुए थे जबकि रिकॉड 331 की मौत लोगों की मौत हुई थी।
  • सोमवार को देश में कोरोना के रिकॉड 9,983  नए मामले सामने आए थी जबकि 206 लोगों की मौतें हुई थी।
  • रविवार को देश में कोरोना के 9,971 नए मामले सामने आए हैं जबकि 287 लोगों की मौत हुई है।
  • शनिवार को देश में कोरोना के 9,887  नए मामले सामने आए हैं जबकि रिकॉड 294 लोगों की मौतें हुई थी।
  • शुक्रवार को कोरोना के 9,851 नए मामले सामने आए थे जबकि 273 लोगों की मौतें हुई थी।
  • गुरुवार को कोरोना के 9,304  नए मामले सामने आए थे जबकि 260 लोगों की मौतें हुई थी।

देश में पिछले 13 दिनों में ऐसे खतरनाक हुआ कोरोना

दिन                                        मामले                         मौत

16 जून                                   10667                      380

15 जून                                   11502                      325

14 जून                                   11929                      311

13 जून                                   11458                      386

12 जून                                   10956                      396

11 जून                                   9996                         357

10 जून                                   9985                         279

9 जून                                     9987                          331

8 जून                                     9983                          206

7 जून                                     9971                          287

6 जून                                     9887                          294

5 जून                                     9851                          273

4 जून                                     9304                           260

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

आपको बता दें कि दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 80 लाख  के 15 हजार के पार पहुंच गया है जबकि मृतकों की संख्या 4 लाख 36 हजार के ऊपर पहुंच चुका है।  अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार भारत संक्रमण से मौत के मामले में नौवां देश है जबकि मरीजों के स्वस्थ होने के मामले में भारत का दुनिया में छठा स्थान है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com