September 22, 2024

देश में कोरोना के केस में गिरावट जारी, नए केस 50 हजार से नीचे

चीन वायरस कोरोना से दुनियाभर में जारी कोहराम के बीच भारत में लगातार कोविड 19 के संक्रमितों की संख्या में गिरावट का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में देशभर में नए संक्रमितों की संख्या में हाल के समय में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को कोविड-19 के करीब 45 नए केस समाने आए। जबकि 500 से कम लोगों की इस महामारी की वजह से जानें गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 79,09,960 है, जिसमें 1,19,014 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 6,53,717 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 71,37,229 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 45,149 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 480 लोगों की मौतें हुई। वहीं पिछले 24 घंटे में 59,105 लोग कोरोना वायरस को मात देकर इलाज के बाद अस्पताल से अपने घरों को लौटे। 

देश में लगातार वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़ रहा है। कोविड-19 के सक्रिय मामले लगातार सात लाख से नीचे बने हुए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,53,717 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 14,437 मामलों की गिरावट हुई है। वहीं, कोविड-19 के चलते अब तक देश में 1,19,014 लोगों की मौत हुई है। 

इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,39,309 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में 10.34 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में रिकवरी रेट 90.23 फीसदी हो गई है।

भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में चीनी वायरस कोरोना से कोहराम मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 4 करोड़ 26 लाख  के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 11 लाख 49 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 2 करोड़ 87 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

दुनिया भर में भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। जबकि ब्राजील तीसरे और रूस चौथे नंबर पर है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 86.35 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.25 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 53.80 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.57 लाख मरीजों की मौत हुई है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com