September 23, 2024

देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 43,893 नए केस, कुल मामले पहुंचे 80 लाख के पास

चीन वायरस कोरोना से दुनियाभर में जारी कोहराम के बीच भारत में पिछले दिनों के मुकाबले आज फिर नए केसों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 43,893 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 508 लोगों की मौतें हुई। इसके साथ ही देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 79,90,322 हो गई है, जिसमें से अबतक 1,20,010 लोगों की मौत हो चुकी है। 

देश में फिलहाल 6,10,803 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 72,59,509 हो गया है। जबकि 488 लोगों की मौतें हुई। पिछले 24 घंटे में 58,439 लोग कोरोना वायरस को मात देकर इलाज के बाद अस्पताल से अपने-अपने घरों को लौटे। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के एक्टीव केसों की संख्या में 15,054 की कमी आई है।

इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 36,469 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 488 लोगों की मौतें हुई थी। जबकि सोमवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 45,149 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 480 लोगों की मौतें हुई थी। 

देश की रिकवरी रेट 90.85 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,66,786 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 10.55 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 16,54,028 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 43,463 लोगों की मौत हुई है।

वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 8,11,825 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 6,625 मरीजों की मौत हुई है।

8,09,638 मामलों और 10,991 मौतों के साथ कर्नाटक और 7,14,235 मामलों और 10,983 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 4,853 नए मामले सामने आए जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। इसके अलावा 44 मरीजों की मौत हुई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 3,64,341 हो गई है, वहीं 6,356 लोगों की मौत हुई है।

भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में चीनी वायरस कोरोना से कोहराम मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 4 करोड़ 35 लाख  के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 11 लाख 60 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 2 करोड़ 92 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। दुनिया भर में भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। जबकि ब्राजील तीसरे और रूस चौथे नंबर पर है। 

सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 87.77 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.27 लाख लोगों की मौत हुई है। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 54.39 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.58 लाख मरीजों की मौत हुई है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com