September 22, 2024

उत्तर प्रदेश में इस शख्स के पास मिला करोड़ों रुपये का काला धन, आईटी रेड के दौरान लगा नोटों का ढेर!

आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरूवार को एक इत्र कारोबारी के कानपुर और कन्नौज स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर में जूही क्षेत्र के आनंदपुरी कालोनी स्थित आवास के अलावा कन्नौज में स्थित अन्य प्रतिष्ठानो पर छापेमारी की। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है।

खबरों की मानें तो गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे डीजीजीआई की मुंबई और गुजरात शाखा ने पीयूष जैन के यहां  छापामारी शुरू की। इनकम टैक्स की टीम सबसे पहले करेंसी काउंटिंग मशीन के साथ शहर में पीयूष जैन के आनंदपुरी स्थित आवास पर पहुंची।

आनंदपुरी निवासी पीयूष जैन मूल रूप से कन्नौज के छिपट्टी के रहने वाले हैं। कन्नौज में उनका एक घर, परफ्यूम फैक्ट्री, कोल्ड स्टोर, पेट्रोल पंप भी है। पीयूष जैन का मुंबई में एक घर, हेड ऑफिस और शोरूम भी है। उनकी कंपनियां भी मुंबई में ही पंजीकृत हैं। कानपुर, मुंबई और गुजरात में एक साथ सुबह 11 बजे छापेमारी शुरू हुई। छापेमारी का नेतृत्व मुंबई की एक टीम ने किया और इसकी निगरानी में कानपुर के आयकर अधिकारियों की टीम ने भी छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान यह भी पता चला कि कंपनी ने फर्जी कंपनियों के नाम पर कर्ज लिया था। इसके साथ ही कंपनी का विदेशी लेनदेन भी बहुत बड़ा है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने इस छापेमारी में शामिल अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि यह छापेमारी कर चोरी के संबंध में। आय और कर से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। छापेमारी खत्म होने के बाद ही इस बारे में और कुछ कहा जा सकता है। यह कल सुबह तक समाप्त हो सकती है, इसके बाद ही सटीक आंकड़े सामने आएंगे।

रात तक मशीनों ने गिने नोट

कारोबारी के घर पर मिली रकम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विभाग को नोट गिनने के लिए चार मशीनें मंगवानी पड़ीं। यह मशीनें देर रात तक उनके आवास पर ही थीं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com