September 25, 2024

चक्रवात अम्फान आज दोपहर पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा, आठ राज्यों में अलर्ट, कार्गो उड़ानें स्थगित

सुपर साइक्लोन ‘अम्फान’ के आज पश्चिम बंगाल के तट पर टकराने की संभावना है। इस दौरान 155 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस दौरान बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश होगी और समुद्र में चार-पांच मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। चक्रवात के खतरे को देखते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 8 राज्यों ने पूरी तैयारी कर ली है। कोलकाता एयरपोर्ट पर कार्गो फ्लाइट 21 मई की सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं।

चक्रवाती तूफान सुबह 8:30 बजे यह मात्र पारादीप तट से 120 किलोमीटर दूर पूर्व-दक्षिण पूर्व में था। मौसम विभाग ने दोपहर तक इसके तट से टकराने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा में काफी रफ्तार में आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि इसकी गति अभी और बढ़ेगी। हालांकि 19 मई को आईएमडी ने कहा था, इसकी तीव्रता में कुछ कमी आई है। साइक्लोन अम्फान आज दोपहर तक पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हटिया में टकरा सकता है। तूफान के खतरे को देखते हुए ओडिशा में 1704 कैम्प बनाए गए हैं। साथ ही 1,19,075 लोगों को तटिए इलाके से दूर ले जाया गया है।

तटीय इलाके के लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात की रफ्तार काफी से बढ़ रही है। चक्रवात अम्फान अपने केंद्र में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ओडिशा में सुबह के करीब 4:30 बजे ही कुछ हिस्सों में 82 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। तटीय इलाके के लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है। राज्य सरकार के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं, साथ ही एनडीआरएफ की कई टीमें वहां तैनात की गई हैं। ओडिशा के भद्रक में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में करीब 2:30 बजे के आसपास चक्रवात ओडिशा के तट से टकराएगा।

ओडिशा समेत तट से सटे 8 राज्यों में नुकसान की आशंका

बालासोर के चांदीपुर में तेज हवाएं चल रही हैं। अम्फान ओडिशा समेत तट से सटे 8 राज्यों में तबाही मचा सकता है। इसके मद्देनजर बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि तूफान से एक भी व्यक्ति की जान न जाए, इसकी व्यवस्था की गई है।

सुपर साइक्लोन अम्फान का असर मॉनसून पर भी पड़ने की आशंका

सुपर साइक्लोन अम्फान का असर मॉनसून पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून आने में कुछ समय की देरी हो सकती है। केरल में भी मॉनसून के देर से पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि केरल में इस बार मॉनसून देर से पहुंचेगा। मौसम विभाग ने बताया कि केरल में इस साल मॉनसून पांच जून तक आ सकता है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com