दिल्ली सरकार ने Google के साथ मिलाया हाथ, सवारियों को बसों की पल पल की जानकारी मिल सकेगी

dtc-buses-1626311318

दिल्ली सरकार ने यात्रियों को बसों के बारे में वास्तविक समय की जानकारी देने और राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को लोगों के और अधिक अनुकूल बनाने के लिए गूगल के साथ बुधवार को हाथ मिलाया।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि गूगल मैप्स के साथ इस साझेदारी के साथ, दिल्ली उन वैश्विक शहरों की सूची में शामिल हो गई है जो सार्वजनिक परिवहन के बारे में निर्बाध, वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करते हैं। एक बार परियोजना शुरू हो जाने के बाद, दिल्ली की बसों से संबंधी सूचनाएं सवारियों को मिलेंगी। यात्री को सभी मार्गों और बस स्टॉप, सभी बसों के आगमन और प्रस्थान समय की जानकारी मिलेगी। उन्हें बस नंबरों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

You may have missed