September 22, 2024

दिल्ली हाई कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाने से किया इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना में काम रोकने की मांग वाली याचिका को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना बताते हुए खारिज कर दिया। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया।

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि चल रही परियोजना जनता के लिए महत्वपूर्ण है। कोर्ट ने कहा, “यह राष्ट्रीय महत्व की एक आवश्यक परियोजना है। जनता की इस परियोजना में गहरी दिलचस्पी है।” कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही सेंट्रल विस्टा के निर्माण को हरी झंडी दे चुका है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि निर्माण कार्य में लगे मज़दूर उसी जगह पर रह रहे हैं, ऐसे में निर्माण कार्य को रोकने का कोई औचित्य नहीं बनता। कोर्ट ने कहा कि कंस्ट्रेक्शन में DDMA के 19 अप्रैल के आदेश का उल्लंघन नहीं हो रहा।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com