September 22, 2024

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें चेक

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आज दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट Ssc.Nic.In पर दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है। जो अभ्यर्थी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आज अपना परिणाम चेक करें।

SSC की आधिकारिक साइट Ssc.Nic.In पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध SSC Delhi Police Constable Result 2020 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका SSC Delhi Police Constable Result 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
SSC Delhi Police Constable Result 2021 चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

एसएससी (SSC) दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती (Delhi Police Constable) के लिए लिखित परीक्षा 15 मार्च 2021 को ली गई थी. यह परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग ने ली थी। इसमें 67,740 शॉर्टलिस्ट हुए थे। इन उम्मीदवारों का PE MT और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन दिल्ली पुलिस द्वारा किया गया था।

नियम के अनुसार 10 फीसदी उम्मीदवारों की रिजर्व पैनल लिस्ट भी तैयार की गई है। जानें किस श्रेणी में कुल कितने उम्मादवारों का सेलेक्शन हुआ है-

कॉन्स्टेबल पुरुष – 3433 चयनित
कॉन्स्टेबल पुरुष (पूर्व कर्मचारी) – 204
पुरुष पूर्व कर्मचारी (कमांडो) – 134
कॉन्स्टेबल महिला – 1919 (अस्थायी रुप से अस्वस्थ उम्मीदवारों के कारण 25 पद अभी खाली हैं)
कुल चयनित उम्मीदवारों की संख्या – 5690

625 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया है। एसएससी द्वारा इनके खिलाफ परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप की जांच की जाएगी। उसके बाद इनके परिणाम पर फैसला किया जाएगा।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com