September 22, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री की सरकार से मांग, करवाचौथ पर हो सरकारी अवकाश

देहरादून। करवाचौथ आ रहा है,महिलाओं का सबसे पसंदीता त्यौहार। पूरे देश में महिलाएं इस पर्व को धूमधाम इसे मानती है। मुझे फक्र है कि, हमारी सरकार ने प्रदेश की नारी शक्ति का सम्मान कर करवाचौथ की सरकारी छुट्टी घोषित की थी। प्रदेश सरकार को भी चाहिए कि वह महिलाओ का सम्मान कर करवाचौथ के दिन सरकारी अवकाश घोषित करे।

यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कही है। हरीश रावत ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान में करवाचैथ पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इस लिए इस वर्तमान सरकार को भी महिलाओं के सम्मान में अवकाश घोषित करना चाहिए। उधर सीएम रावत की मांग का समर्थन प्रदेशभर की महिलाओं ने किया है। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व सीएम महिलाओं के प्रति काफी सजग थे।

वहीं राज्य सरकार भी करवाचैथ को महिला सम्मान दिवस के तौर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का मन बना रही है। इसके लिए सभी विभागों और सभी स्कूलों में भी छुट्टी करने के लिए शासन स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गयी है। इस संबंध में शासन द्वारा संबंधित विभागों को करवाचैथ (महिला सम्मान दिवस) पर सार्वजनिक अवकाश करने के निर्देश जारी करने के लिए आख्या मांगी गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com