September 22, 2024

देवस्थानम् बोर्डः चारधाम तीर्थ-पुराहितों ने मनाया काला दिवस, मांगो को लेकर सचिवालय किया कूच

देहरादून। देवस्थानम् बोर्ड को भंग की मांग पर तीर्थ पुरोहित डटे हुए हैं। शनिवार को इस बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत काला दिवस मनाया और सचिवालय कूच किया। सुरक्षा बलों ने सचिवालय पहुंचने से पहले ही तीर्थ पुरोहितों को रोका लिया। बता दें कि दो साल पहले 27 नवंबर 2019 के दिन ही श्राइन बोर्ड का गठन का प्रस्ताव पारित हुआ था।

तय कार्यक्रम के अनुसार चारधाम से आये तीर्थ पुरोहित गांधी पार्क पर एकत्रित हुए। तीर्थ पुरोहितों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी और स्वतिवाचन के साथ अपनी जन आक्रोश रैली शुरू की। रैली गांधी पार्क एस्ले हॉल, राजपुर रोड, सुभाष रोड होते हुए सचिवालय के पास पहुंची, जहां पहले से तैनात सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक लिया। इस पर सुरक्षा बलों और तीर्थ पुरोहितों में नोकझोंक भी हुई।

महापंचायत के प्रदेश प्रवक्ता डा० बृजेश सती ने बताया कि कैबिनेट में 27 नवंबर 2019 को श्राइन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पारित हुआ था। जिसे अब दो साल पूरे हो चले है। उन्होंने कहा कि आज के दिन को तीर्थ पुरोहितों ने काला दिवस रूप में भी मनाया है।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि दिए वायदे के मुताबिक 30 नवंबर को मांग पूरी नहीं मानी गई तो इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। तीर्थ पुरोहित देवस्थानम् बोर्ड को भंग करने को लेकर सरकार पर चौतरफा दबाव बना रहे हैं। चार दिन पहले बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने कैबिनेट मंत्रियों के आवास का घेराव किया।

रैली में सुरेश सेमवाल, पुरुषोत्तम उनियाल, आचार्य संतोष त्रिवेदी, विपिन जोशी, संजय तिवारी, ब्रह्म कपाल, उमेश सती, सौरभ शुक्ला, निखलेश सेमवाल आदि शामिल रहे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com