दिलजीत दोसांझ ने फैंस को दी खुशखबरी, भारत दौरे की तारीख और जगह का किया ऐलान

0
Screenshot (171)

पंजाब डेस्क: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। हाल ही में उनका मिडिल ईस्ट दौरा समाप्त हुआ और अब उन्होंने अपने भारत दौरे का ऐलान किया है। यह दौरा 26 अक्टूबर 2024 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगा।

दिलजीत ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत टूर कॉन्सर्ट के प्री-सेल टिकट कल दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होंगे। दिलजीत ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि वह किस शहर में कब अपने फैंस से मिलेंगे, साथ ही उन्होंने अपनी भारत यात्रा की तारीख और स्थान का खुलासा भी किया है।

दिलजीत के भारत दौरे का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब यह दौरा भारत भर में धमाल मचाने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed