September 22, 2024

डोईवाला विधानसभा में भाजपा को मिली बड़ी कामयाबी, दर्जनों लोग भाजपा में हुए शामिल

डोईवाला। प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के साथ कार्यकर्ताओं एक दल से दूसरे दल में शामिल होने का दौर भी शुरू हो चला है। आने वाले दिनों में इस तरह कार्यकर्ताओं और नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने में तेजी आने की संभावना है। बुधवार को निर्दलीय विधायक का भाजपा में शामिल होने भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

वहीं डोईवाला विधान सभा के तहत भानियावाला दूसरे दलों के कार्यकर्ताओ ने गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह ने स्थानीय एक वेडिंग पॉइंट में अन्य दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले में डोईवाला वार्ड नंबर 10 के पार्षद ईश्वर सिंह रौथाण एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष सपा रामेश्वर पांडेय ने कहा कि भाजपा कि राष्ट्र सर्वप्रथम रीति और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का उत्तराखंड वासियों के प्रति समर्पण यह दो बड़े कारण हैं जिन्होंने उन्हें भाजपा ज्वाइन करने की प्रेरणा प्रदान की।

इस मौके पर पूर्व सीएम ने सभा को सम्बोधित करते हुए वे भाजपा में शामिल लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक होने के नाते स्वागत करता हू। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज राजनैतिक दल जाति क्षेत्र और परिवारवाद में सिमट गई हैं। लेकिन भाजपा आम कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं। यह भारत के लोगों की पार्टी है। भाजपा के लिए सबसे पहले राष्ट्र हैं।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौधारोपण किया। इस दौरान ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन हुआ जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सभी रक्त दाताओं से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन एवं आभार व्यक्त किया।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com