September 22, 2024

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के खुले कपाट, चार धाम यात्रा की विधिवत शुरूआत

उत्तरकाशीः गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के पूरे विधिविधान से कपाट खोले गये। इसके साथ ही प्रदेश में आज से चार धाम यात्रा की विधिवित शुरूआत हो गई है। मंगलवार को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम में विधिवत हवन, पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक रीति-रिवाजों साथ कपाट खोले गए। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगोत्री में गंगा के जयकारे लगाए। साथ ही गंगा स्नान किया तथा गंगोत्री के दर्शन किए।

उधर यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुना की डोली शनि देव की अगुआई में यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पूर्व स्थानीय लोगों ने पारंपरिक लोक नृत्य किया। साथ ही यमुना की डोली को भव्य रूप से सजाया। यमुनोत्री पहुंचने के पश्चात पूजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

दोनों धामों के ग्रीष्मकाल के लिए कपाट खोले जाने के बाद से प्रदेश में चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। इसके साथ ही आगामी दिनों में केदानाथ धाम और बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जायेंगे। जिसके पश्चात चारों धामों में श्रद्धालुओं आवागन छह माह के लिए बना रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com