September 22, 2024

चम्पावत के दो दिनी दौरे के दौरान सीएम धामी ने किया चम्पावत-टनकपुर-बनबसा हाइवे का निरीक्षण

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान गुरुवार को चम्पावत-टनकपुर-बनबसा तक राष्ट्रीय-राजमार्ग का कार द्वारा भ्रमण कर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने धौंन, स्वाला, अमोड़ी, सूखीढांग आदि क्षेत्रों की क्षेत्रीय जनता से रूबरू हुए और सभी का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से ही मुझे पूरे प्रदेश की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ हैं। मैं हमेशा आप सब के बीच रह कर यहां कि सेवा करता रहूंगा।

इस दौरान उन्होंने यहां लोगों की समस्याएं भी सुनी साथ ही मुख्यमंत्री ने समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए। कहा कि जन समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है।
धौंन-मझेड़ा बस्तियां मार्ग में मुख्यमंत्री जी ने धारे का (बहते जल स्रोत) का पानी भी पिया और कहा कि प्रकृति अपने में असीम सम्पदायें समेटे हुए हैं। बस हमें उसे संजोये रखने की आवश्यकता है।

अपने भ्रमण के दौरान टनकपुर में मुख्यमंत्री द्वारा टीएचडीसी टिहरी जल विद्युत परियोजना के सीएसआर फंड से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के 5 विद्यालयों के छात्र छात्राओं हेतु 1000 बैग मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से वितरित किए।

भ्रमण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने अपने कैंप कार्यालय बनबसा में क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनी। इस हेतु उन्होंने मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी को जनपद स्तर की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए और साथ ही उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर की जो समस्याएं होंगी उनका भी शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।

इसके पश्चात उन्होंने डॉ० दिनेश कुमार गुप्ता लिखित पुस्तक ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया- विजन एंड चैलेंज का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय बनबसा में स्थानीय व्यापारियों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को आवश्यक समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए।

इस दौरान अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चंद्र गहतोड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा नोडल अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री केदार सिंह बृजवाल समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व क्षेत्र की जनता मौजूद रही।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com