मुलायम सिंह यादव ने करहल में अखिलेश के लिए मांगे वोट, कही बड़ी बात
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने एड़ी से चोटी तक जोर लगा दिये हैं। सभी पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर वोट मांग रहे हैं। बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए विकास और माफियावाद को खत्म करने के नाम पर जनता से वोट मांग रही है, तो विपक्षी पार्टियां भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साध रही हैं।
किसान, नौजवान और व्यापारी तीनों मिलकर देश को मज़बूत करेंगे। लोग भी बड़ी उम्मीद से यहां आए हैं। लोगों की संपन्नता, किसानों की पैदावार बढ़ाने के लिए सपा सरकार काम करेगी। यह सिर्फ सपा कर सकती है और कोई पार्टी नहीं: SP नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव, मैनपुरी pic.twitter.com/MEQG9oUVw4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2022