September 22, 2024

दिल्ली से दोहा जा रही कतर एयरवेज फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, 100 से ज्यादा यात्री हैं सवार

दिल्ली से दोहा जाने वाली कतर एयरवेज की फ्लाइ्ट की कराची में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। इस फ्लाइट में 100 से ज्यादा यात्री सवार हैं।  न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। खबर के मुताबिक कतर एयरवेज की उड़ान संख्या क्यूआर579 (QR579) को कुछ तकनीकी कारणों से कराची की तरफ मोड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट ने दिल्ली से आज तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरी थी। इसके बाद सुबह साढ़े पांच बजे इसकी इमरजेंसी लैंडिग कराची में कराई गई। कतर एयरवेज ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि ‘हम अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।’


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com