September 23, 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता दिलीप गांधी का कोरोना के कारण निधन

बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भूतपूर्व सांसद दिलीप गांधी का कोरोना के चलते निधन हो गया है। दिल्ली के निजी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ निजी काम के लिए वे दिल्ली आए थे, मगर उनको होने वाले तकलीफ के कारण उनका कोरोना टेस्ट किया गया था, पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज शुरू कर दिया गया था और आज सवेरे उनका निधन हुआ।

दिलीप गांधी अहमदनगर दक्षिण (South) चुनावक्षेत्र से लगातार 3 बार बीजेपी के सांसद रहे हैं। साथ ही 2003 से 2004 तक वे (शिपिंग) जहाज मिनिस्टर भी थे। उन्होंने 1999, 2009, और 2014 में लगातार अहमदनगर साऊथ से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। 2019 में उनके बजाए राधाकृष्ण विखेपाटील के बेटे सुजय विखेपाटील को बीजेपी ने लोकसभा का टिकट दिया था। गांधी को नितीन गडकरी का भरोसेमंद साथी भी माना जाता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ”गांधी को सामुदायिक सेवा में अपने समृद्ध योगदान और गरीबों की मदद करने के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।”


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com