September 22, 2024

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, मां गंगा की डोली मुखबा रवाना

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट अन्नूकूट पर्व पर होपहर 12ः01 बजे विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिसके बाद मां गंगा की डोली गंगोत्री से अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा के लिए रवाना हुई। आज गंगा जी की उत्सव डोली चंडी देवी मंदिर में रात्रि प्रवास करेगी, जबकि गुरूवार यानी 27 october को मां गंगा की मूर्ति मुखबा स्थित मंदिर में विराजमान होगी।

बुधवार को सुबह से ही गंगोत्री धाम में गंगा की विदाई की तैयारियां शुरू हो गई थी। इस मौके पर गंगोत्री धाम को रंग बिरेंगे फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था। कपाट बंद करने से पहले गंगा जी का अभिषेक करने के साथ ही गंगालहरी, गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया गया।

इस दौरान गंगोत्री मंदिर में श्रद्धालुओं ने अखड ज्योति के दर्शन किए। वहीं तय मुहूर्त पर 12 बजकर 1 मिनट पर गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। इसके बाद गंगाजी की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ मुखबा के लिए रवाना किया गया।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com