September 22, 2024

अमेरिका जाकर हामिद अंसारी ने लगाया आरोप, बोले- भारत में बढ़ रही असहिष्णुता

मानवाधिकार, नागरिक स्वतंत्रता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा पर भारत के हालिया रिकॉर्ड की आलोचना करते हुए, संयुक्त राज्य के सीनेटर, तीन अमेरिकी कांग्रेसी, अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग के अध्यक्ष, और भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी चेतावनी दी है कि देश अपने संवैधानिक मूल्यों से दूर होता जा रहा है। हामिद अंसारी एक अमेरिकी संस्था के वर्चुअल कार्यक्रम में विवादित बातें कहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हुई थीं।

कार्यक्रम की आयोजक संस्था ‘इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल’ है। यह संस्था पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई व भारत में दंगे कराने की साजिश से जुड़ी बताई जाती है। अंसारी ने इस संस्था के मंच से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में नागरिक राष्ट्रवाद को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से बदलने की कोशिशें हो रही हैं। अंसारी ने कहा कि धार्मिक बहुमत को राजनीतिक एकाधिकार के रूप में पेश करके धर्म के आधार पर असहिष्णुता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

भारत के ‘बहुलतावादी संविधान का संरक्षण’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में हामिद अंसारी एवं अन्य लोगों ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हेट स्पीच, UAPA एक्ट के कथित बेजा इस्तेमाल और कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में शामिल सभी 4 अमेरिकी सांसद डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हुए हैं। एड मार्की, एंडी लेविन, जेमी रस्किन और जिम मैकगवर्न की ओर से पहले भी भारतीय लोकतंत्र के बारे में टिप्पणियां की जाती रही हैं।

गौरतलब है कि हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति पद से से इस्तीफे के बाद से ही वह लगातार पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार की आलोचना करते रहे हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com