“हरियाणा चुनाव 2024: अर्जुन चौटाला की एंट्री, रणजीत चौटाला के गढ़ रानियां में सियासी घमासान तय!”

0
Screenshot (78)

INLD ने अर्जुन चौटाला को रानियां सीट से उतारा, भाजपा के रणजीत सिंह चौटाला से होगी कांटे की टक्कर”

हरियाणा : विधानसभा चुनाव 2024 में रानियां सीट पर बड़ा राजनीतिक मुकाबला देखने को मिलेगा। इंडियन नैशनल लोकदल (INLD) ने रविवार को अपनी पहली सूची जारी करते हुए अर्जुन चौटाला को रानियां से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अर्जुन, INLD नेता अभय चौटाला के छोटे बेटे हैं और यह पहला मौका है जब उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारा गया है।

रानियां सीट फिलहाल अर्जुन चौटाला के चाचा और भाजपा नेता रणजीत सिंह चौटाला के कब्जे में है। रणजीत सिंह ने 2019 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीतकर यहां पर अपनी मजबूत पकड़ साबित की थी।

अर्जुन चौटाला की राजनीतिक पारी

31 वर्षीय अर्जुन चौटाला ने 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें 60,679 वोटों के साथ हार का सामना करना पड़ा था। उनके बड़े भाई करण चौटाला सिरसा जिला परिषद के अध्यक्ष हैं।

सिरसा: चौटाला परिवार का गढ़

सिरसा जिला हमेशा से चौटाला परिवार का सियासी गढ़ माना जाता है। पूर्व उपप्रधानमंत्री देवी लाल और उनके बेटे ओम प्रकाश चौटाला समेत कई दिग्गजों ने यहीं से अपनी राजनीति शुरू की थी। रणजीत सिंह चौटाला वर्ष 1987 में रोरी और 2019 में रानियां सीट से विधायक बने थे।

2019 के आंकड़े

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में रणजीत सिंह चौटाला ने 53,825 वोट (37.6%) हासिल कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने गोबिंद कांडा को 19,431 वोटों के अंतर से हराया था।

INLD-बसपा गठबंधन

INLD इस बार बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के तहत BSP 37 और INLD 53 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

“रानियां सीट पर अर्जुन चौटाला और रणजीत सिंह के बीच यह मुकाबला हरियाणा की राजनीति में नया मोड़ लाने वाला साबित हो सकता है!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed