Haryana Election 2024: PM मोदी और अमित शाह की रैलियों से गरमाएगी राजनीति, राजनाथ सिंह भी साधेंगे वोट बैंक

0
Screenshot (24)

चुनावी रण में BJP के बड़े नेताओं की एंट्री, हरियाणा में 7 रैलियां करेंगे PM और शाह

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूरा जोर लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में कुल सात बड़ी रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री की रैलियां हिसार, फरीदाबाद/गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित हैं, जबकि अमित शाह पंचकूला, करनाल, सिरसा/फतेहाबाद और दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी/महेंद्रगढ़/रोहतक में गरजेंगे।

राजनाथ सिंह समेत अन्य दिग्गज भी संभालेंगे कमान

भाजपा ने राजपूत वोटर्स को साधने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पांच रैलियों का कार्यक्रम तय किया है। ये रैलियां असंध, कैथल, नारायणगढ़, फतेहाबाद और मुलाना में होंगी। साथ ही, पार्टी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रैलियों को भी अंतिम रूप दे दिया है।

रणनीति तैयार करने के लिए बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में भाजपा नेताओं की रैलियों की रणनीति तय की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में हर क्षेत्र में प्रभावी प्रचार के लिए बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed