September 22, 2024

यमुनोत्री धाम में भारी भीड़; अब उत्तराखंड पुलिस ने की ये अपील

उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर श्रद्धालुओं से यमुनोत्री धाम की यात्रा रविवार को स्थगित करने की अपील की है। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक श्री यमुनोत्री धाम में क्षमता के अनुसार श्रद्धालु यात्रा के लिए पहुंच चुके हैं अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है। उत्तराखंड पुलिस ने रविवार को यमुनोत्री यात्रा पर आने जा रहे हैं श्रद्धालु से अपील की है कि यमुनोत्री जी की यात्रा स्थगित करें।

भीड़ का ऑडियो हुआ था वायरल

यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुले। यहां पहले ही दिन दर्शनों के लिए यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। रास्ते में कोई सुचारु व्यवस्था न होने के कारण संकरे रास्ते पर हजारों यात्री एक दूसरे के से चिपक कर चलते रहे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके बाद यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की तैयारी पर सवाल उठने लगे। हालांकि जिला प्रशासन ने शनिवार को वीडियो जारी कर कहा की यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं सुचारू है और अब ऐसी स्थिति नहीं है।

दो श्रद्धालुओं की मौत

चार धाम यात्रा के पहले ही दिन यमुनोत्री धाम में दर्शन कर लौटते समय दो तीर्थ यात्राओं की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को विमल पत्नी रमेश चंद निवासी प्रतापगढ़ जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश जानकी चट्टी के निकट पैदल मार्ग पर बेहोश होकर गिर पड़ी। साथ चल रहे हैं अन्य तीर्थ यात्रियों ने 69 वर्षीय विमल को जानकी चट्टी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही रामगोपाल उमर 71 वर्ष पुत्र विश्वनाथ निवासी सागर मध्य प्रदेश की धाम से जानकी चट्टी लौटते समय हृदय गति रुकने से मौत हो गई।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com