September 22, 2024

कल से शुरू होगा विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने का अभियान, वसूला जाएगा किराया

7 मई से विदेशों में फंसे भारतीय को लाने के लिए बड़ा अभियान चलाने जा रही है। 12 देशों में कुल 64 फ्लाइट्स भेजे जाएंगे और करीब 15,000 फंसे भारतीय को स्वदेश वापस लाया जाएगा। वहीं विदेश से आने वाले सभी यात्रियों से किराया भी वसूला जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पूरी ने वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेन्स में इस बात की जानकारी दी।

इस अभियान में सरकारी एयरलाइन्स एयर इंडिया की सेवा फिलहाल केवल ली जा रही है। लॉकडाउन की वजह से जो भी लोग दूसरे देशों में फंस गये है उनको विदेशों से भारत लाने के लिए 64 फ्लाइट्स को भेजा जायेगा। 7 मई से लेकर 13 मई तक इस एवाक्यूएशन अभियान चलाया जाएगा।

यूएई से 10, कतर से 2, सऊदी अरब से 5, यूके से 7, सिंगापुर से 5, अमेरिका से 7, फिलीपींस से 5, बांग्लादेश से 7, बहरीन से 2, मलेशिया से 7, कुवैत से 5 और ओमान से 2 यानि कुल 64 फ्लाइट्स में 15,000 लोगों को पहले चरण में भारत वापस लाया जाएगा। हरदीप पुरी ने बताया कि जिन यात्रियों को लाया जाएगा उनसे किराया भी वसूला जाएगा। ये रकम 10 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक अलग अलग दूरी की उड़ानों के हिसाब से रखी गई है।

उदाहरण के लिए लन्दन से मुंबई के लिए 50,000 रूपये,  शिकागो से दिल्ली के लिए 1 लाख रूपये। सिंगापुर से दिल्ली के लिए 20,000 रुपये, अबु धाबी से कोच्चि के लिए 15,000 रुपये, दुबई से कोच्चि के लिए 16,000 रुपये किराया देना होगा।

हरदीप पुरी ने कहा कि,” हम एक मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। लोगों को बेहद कम कीमत पर लाया जा रहा है। हवाई जहाज एक तरफ से खाली जाएंगे ऐसे में एक तरफ का किराया तो माफ ही रहेगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर दाम और घटाए जाएंगे तो देश आने वालों की तादाद बेहद बढ़ जाएगी।”

उन्होंने बताया कि, “अभी फिलहाल उन्हीं लोगों को लाया जा रहा है जिनके पास इसके लिए पेमेंट करने की क्षमता है। 2 लाख लोग विदेश से भारत आना चाहते हैं। दूतावासों और उच्चायोग से पता चला कि इनकी संख्या और ज्यादा है। हम सिर्फ मुश्किल में फंसे हुए लोगों को लाने का काम कर रहे हैं। सिर्फ वो लोग जो भारतीय हैं और अलग अलग देशों में फंसे हैं। भारत में छुट्टी मनाने के लिए ये सेवाएं नही शुरू की जा रही हैं।”

बहरहाल सभी आने वाले यात्रियों की भारत लौटने के बाद स्क्रीनिंग की जायेगी। और 14 दिन के लिए उन्हें quarintine किया जायेगा। नागरिक उड्डयन मंत्री ने ये भी बताया कि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हवाई उड़ान सेवा 17 मई तक अभी ससपेंड रहेगा।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com