September 22, 2024

भारतीय बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास, पहली मर्तबा थामस कप पर किया कब्जा

भारतीय शटल बैडमिंटन टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए थॉमस कप 2022 जीत लिया है। रविवार को भारतीय शटलर्स ने शक्तिशाली इंडोनेशियाई टीम को 3-0 के बड़े अंतर से अजेय बढ़त हासिल करते हुए कप अपने नाम किया।
ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत ने थॉमस कप जीता है। इस टूर्नामेंट को शटल बैडमिंटन का विश्व कप माना जाता है। रविवार को हुए फाइनल में भारत ने 14 बार के चौंपियन इंडोनेशिया को हराकर कप को देश के नाम किया। पाँच मुकाबलों की इस खिताबी मुकाबले में भारत ने लगातार तीन बार जीत हासिल की। इसमें दो सिंगल्स और एक डबल्स शामिल है।
बैडमिंटन का विश्व कप माने जाने वाले थॉमस कप 2022 में किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया के खिलाड़ी को 21-15, 23-21 से हराया। इससे पहले लक्ष्य सेन ने एंथनी गिंटिंग को 8-21, 21-17, 21-16 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।
दूसरे मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने थाईलैंड के बैंकॉक में इम्पैक्ट एरिना में फाइनल में मोहम्मद अहसान और केविन संजय सुकामुल्जो के खिलाफ 18-21, 23-21, 21-19 से जीत दर्ज की थी।
इसके बाद टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में डेनमार्क को 3-2 से हराकर भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम थॉमस कप के फाइनल में पहुँच गई थी। गौरतलब है कि थॉमस कप के इस सफर में भारतीय टीम को केवल एक बार हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप स्टेज मैच के दौरान भारत को चीनी ताइपे ने हराया था। इसके अलावा भारत अजेय रहा है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com