नागपुर: जैश-ए-मुहम्मद ने की RSS मुख्यालय और हेडगेवार भवन की रेकी… पुलिस अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा
आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय और हेडगेवार भवन की रेकी की है। इसके अलावा शहर के और भी कई महत्वपूर्ण स्थलों की रेकी करने की सूचना सामने आई है। इन सूचनाओं के बाद पुलिस अलर्ट पर है। सभी स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा है कि पुलिस को हाल ही में सूचना मिली थी कि कुछ महीने पहले कुछ महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की गई है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। हालांकि, किन जगहों पर रेकी की गई है। ये बातें अभी सामने नहीं निकलकर आई है।
Jaish-e-Mohammed terrorists conducted recce of RSS headquarters in Nagpur, security tightened: Nagpur Police Commissioner
Read @ANI Story | https://t.co/rVbDr7M6DH#RSS #Nagpur pic.twitter.com/iJhFo660Fh
— ANI Digital (@ani_digital) January 7, 2022
सूत्रों के मुताबिक जैश-ए-मुहम्मद के कुछ आतंकियों ने इन इमारतों की रेकी की है। आतंकियों की तरफ से तस्वीरें भी ली गई हैं। एहतियातन नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय और हेडगेवार भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल, खबर ये भी है कि आतंकी करीब एक महीने पहले श्रीनगर से नागपुर आए थे और कुछ दिन नागपुर में रुके भी थे। अब मामले की गहनता से जांच नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है।