September 22, 2024

गोली लगने से शिंजो आबे की हालत बेहद नाजुक, पीएम मोदी ने जताया दुःख

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर  नारा शहर में हमला हुआ है। यह हमला उन पर उस दौरान हुआ है जब वह पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार, उन पर गोली चलाई गई है। जिसके बाद वह भाषण के दौरान ही गिर गए। सभा में मौजूद एक शख्स के अनुसार, उसे गोली चलने की आवाज आई और उसने शिंजो आबे को घायल देखा, जिनसे खून बह रहा था। वहीं डॉक्टरों के अनुसार, शिंजो आबे के शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उनकी हालत बेहद नाजुक है। उन्हें बचा पाना मुश्किल है।

पीएम मोदी ने जताया दुःख 
वहीं आबे पर हुए हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ” मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से व्यथित हूं। हमारी दुआएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।”
वहीं पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा ही कि हमलावर ने शिंजो आबे पर पीछे से उस दौरान हमला किया जब वे नारा शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।  इसी बीच शिंजो आबे को गोले लगने के बाद जापान के पीएम फुमियो किशिदा अपना कैम्पेन छोड़कर टोक्यो के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम हेलिकॉप्टर से टोक्यो लौट रहे हैं। उनके साथ अन्य मंत्री भी हैं।

2020 में दिया था प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा 

आपको बता दें कि शिंजो आबे पीएम मोदी के अच्छे दोस्तों में से एक हैं। उन्होंने साल 2020 के अगस्त में जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था। उन्‍होंने यह फैसला अपने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों की वजह से लिया था।  65 वर्षीय अबे ने पद छोड़ने की घोषणा एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में की थी। उन्‍होंने कहा था कि उन्‍हें इंटेस्‍टिनाइल बीमारी का इलाज करने के लिए कुछ समय की जरूरत है इसलिए वह अपने पद से इस्‍तीफा दे रहे हैं। पिछले दो हफ्तों के दौरान शिंजो आबे को दो बार अस्‍पताल जाना पड़ा है। इससे बात के अनुमान लगाए जा रहे हैं कि उनका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं चल रहा है।

2012 में पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतने के बाद शिंजो आबे दोबारा प्रधानमंत्री बने थे। सात साल के इस कार्यकाल ने उन्‍हें जापान का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का गौरव प्रदान किया है। अबे का कार्यकाल समाप्‍त होने में अभी एक साल का वक्‍त बचा था।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com